25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
यूपी के बरेली से बड़ी खबर बुखार से 115 मौतों के बाद स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी कार्रवाई
Play video

यूपी के बरेली से बड़ी खबर बुखार से 115 मौतों के बाद स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने तीन डॉक्टर किये निलंबित।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 11 Sep 2018, 7:47 PM IST

बरेली। जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 15 दिनों में जिले में 115 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौत के बाद सरकार में हड़कम्प मच गया है और सरकार की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और वित्त मंत्री हालात का जायजा लेने बरेली पहुँचे। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत तीन चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है।


सीएमएस के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
दोनों मंत्री सबसे पहले जिला अस्पताल पहुँचे। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान तमाम मरीजों ने अस्पताल के स्टाफ की शिकायत की। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान बच्चा वार्ड के बाहर गंदगी देख स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमएस को फटकार भी लगाई। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज जैन और जगतपुर पीएचसी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता और जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. साधना सक्सेना के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश