24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर
शहद के चक्कर में लग गई आग, मशक्कत कर पाया काबू
Play video

शहद के चक्कर में लग गई आग, मशक्कत कर पाया काबू

मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालना भारी पड़ गया। मधुमक्खियों को छत्ते से हटाने के लिए आग लगाई जो पास में पड़े चारे में फैल गई। गनीमत यह रही कि समय रहते ग्रामीण ट्रैँक्टर टंकियों में पानी भरकर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Google source verification

शिव क्षेत्र के मौखाब सरहद में कृषि भूमि के सूखे चारें में आग लगने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया। प्राप्त जानकारी अनुसार मौखाब सरहद में कृषि भूमि के सूखे चारे में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे।

ट्रैक्टर टंकियों के साथ पहुंचे ग्रामीण

ग्रामीणों ने आक व केर की टहनियों से आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। तब तक अन्य ग्रामीण गांव से पानी की ट्रैक्टर टंकियों के साथ पहुंचे। जिससे आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है खेत में मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालने के लिए लगाई गई आग से यह घटना हुई।