
– सामान्य बरसात से किसानों के खिले चेहरे
कल्याणपुर व क्षेत्र के गांवों में गुरुवार शाम सामान्य बरसात हुई। इससे वातावरण में बढ़ी ठंडक पर गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। दिन भर की तेज गर्मी, उमस पर मध्यान्ह बाद आसमान में काले घने बादल छाए। शाम पांच बजे तेज मेघ गर्जना के साथ रिमझिम बारिश बरसात बरसनी शुरू हुई। अगले बीस मिनट तक अच्छी बरसात हुई। इससे आमजन व किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। क्षेत्र के गांव घडोई चारणान, धर्मसरराठोडों की ढाणी, देमों की ढाणी, पिण्डारण, कांकराला,सुरपुरा सहित कई गांवों में भी बरसात हुई। इसके बाद चली ठंडी हवाओं पर गर्मी से परेशान लोगाें ने राहत महसूस की।
बारिश से मौसम हुआ सुहाना
पचपदरा. नगर में दिनभर चिलचिलाती गर्मी के बीच गुरुवार शाम को पौने छह बजे तेज रफ्तार से आई आंधी व झमाझम बारिश के बीच मौसम सुहाना हो गया। लोगो को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।