राधाकृष्ण संग खेली होली
माहेश्वरी महिला मंडल ने किया फाग महोत्सव का आयोजन
बाड़मेर। माहेश्वरी महिला मंडल ने सोमवार को शहर के माहेश्वरी भवन संख्या दो में फाग महोत्सव के दौरान होली खेली। फाग महोत्सव आयोजन में राधा-कृष्ण संग पुष्प व अबीर से होली खेली गई। महिलाओं ने होली के गीत गाए। साथ ही ढोलक पर नृत्य किया। महिला मंडल सचिव शकुंतला मेहता ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में माहेश्वरी महिला मंडल ने फाल्गुन अष्टमी को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस आयोजन में महिलाओं ने राधा-कृष्ण की झांकी भी बनाई। आयोजन में सुधा डांगरा, मोनिका तापडिय़ा, सीमा धूत, शोभा मूंदड़ा, प्रवीणा, ममता डागा, पुष्पा डागा, आशा तापडिय़ा, रेखा मूंदड़ा, उषा मूथा ने होली भजनों के साथ राधाकृष्ण की झांकी के आगे नृत्य भी किया।
श्रीमाली बगीची में मनाया फाग महोत्सव, फूलों व अबीर से खेली होली
बाड़मेर के स्टेशन रोड़ स्थित श्रीमाली समाज बगीची में श्रीमाली महिला लक्ष्मी मंडल ने सोमवार को होली त्यौहार पर फाग महोत्सव में फूलों व भजनों के साथ मनाया। महिलाओं ने होली के भजनों के साथ मन्दिर में नृत्य भी किया। इस आयोजन में महिलाओं ने फागणिया साड़ी पहन कर श्रीमाली बगीची पहुंची। श्रीमाली समाज अध्यक्ष नरेंद्र दवे ने बताया श्रीमाली महिला महालक्ष्मी मंडल के द्वारा होली के त्योहार के उपलक्ष में किए जा रहे है। श्रीमाली महिला मंडल की अध्यक्षा अनुराधा व्यास ने बताया कि फाग महोत्वस के दौरान महिलाओं ने भगवान कृष्ण के सामने नृत्य किया तथा फूलों व अबीर से होली खेली।