14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर
भारतीय सेना ने बॉर्डर पर शौर्य दिवस मनाया
Play video

भारतीय सेना ने बॉर्डर पर शौर्य दिवस मनाया

विजय दिवस पर मार्च मुनाबाव अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन से शुरू होकर लगभग 5 किमी की दूरी तय निकाला गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, गणमान्य लोगों,केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री आवासीय विद्यालय जैसिंधर स्टेशन के विद्यार्थियों की भागीदारी रही। भारत माता की जय,वंदे मातरम् के साथ देशभक्ति गीतों से देशभक्ति का ज्वार नजर आया। विजय मार्च का समापन सेना और स्थानीय प्रशासन के बीच स्मृति चिह्नों के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

Google source verification

देश की अंतिम सरहद के अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन मुनाबाव पर सोमवार को भारतीय सेना ने 16 दिसम्बर 1971 की याद में शौर्य दिवस मनाया। पाकिस्तान के परबत अली पर फतह की याद में विजय दिवस पर 15वीं बटालियन जम्मू और कश्मीर राइफल्स की ओर से परबत अली ब्रिगेड के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह राठौड़ खारा ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करें। उन्होंने 1971 युद्ध के संस्मरण सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार कम नफरी होते हुए भी सेना अपने मनोबल से बहादुरी से लड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने सेना का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। ग्रामीण साथ नहीं होते तो सेना रास्ता मिलना मुश्किल था।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़