14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर
हम सभी का दायित्व है कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करें
Play video

हम सभी का दायित्व है कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करें

बॉर्डर के मुनाबाव में शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह राठौड़ ने राजस्थान पत्रिका के चलाए बॉर्डर टूरिज्म अभियान का समर्थन करते हुए राज्य सरकार के समक्ष मुनाबाव में आर्मी संग्रहालय बनाने की पैरवी करने की बात कही। उन्होंने बताया कि वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर बात रखेंगे। साथ ही 1971 युद्ध के नेतृत्वकर्ता ब्रिगेडियर भवानी सिंह की पुत्री दीयाकुमारी जो अभी उपमुख्यमंत्री भी है, उनके माध्यम से मुनाबाव में 1971 युद्ध वॉर मेमोरियल के साथ टूरिज्म विकास की मांग रखेंगे।

Google source verification

देश की अंतिम सरहद के अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन मुनाबाव पर सोमवार को भारतीय सेना ने 16 दिसम्बर 1971 की याद में शौर्य दिवस मनाया। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह राठौड़ खारा ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करें। उन्होंने 1971 युद्ध के संस्मरण सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार कम नफरी होते हुए भी सेना अपने मनोबल से बहादुरी से लड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने सेना का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। ग्रामीण साथ नहीं होते तो सेना रास्ता मिलना मुश्किल था। तहसीलदार प्रीतम सिंह ने संबोधित करते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की पराकाष्ठा की सराहना करते हुए पाकिस्तान के सौ किमी भीतर घुसकर परबत अली व न्यू छोर फतेह करना सबके लिए गौरवशाली इतिहास बताया। इसके लिए भारतीय सेना को शुभकामनाएं दी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़