21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को नमन

पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को नमनबाड़मेर ञ्च पत्रिका. पुलिस शहीद दिवस पर शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन बाड़मेर में पुलिस शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। समारोह के आरंभ में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव में देश भर में बीते एक वर्ष में शहीद हुए 264 पुलिस शहीदों के नाम का वाचन कर उनके शौर्य को नमन किया।

Google source verification


पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को नमन
बाड़मेर ञ्च पत्रिका. पुलिस शहीद दिवस पर शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन बाड़मेर में पुलिस शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। समारोह के आरंभ में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव में देश भर में बीते एक वर्ष में शहीद हुए 264 पुलिस शहीदों के नाम का वाचन कर उनके शौर्य को नमन किया। तत्पश्चात निरीक्षक लीलसिंह के नेतृत्व में परेड दल ने पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। दो राउंड फायर कर शहीदों को नमन किया। परेड कार्यक्रम के बाद शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। एसपी दीपक भार्गव, एएसपी नरपतसिंह जैतावत, कर्नल रोहित बुंदेला, कर्नल ध्रुव अब्रोहल, लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज सांगवान, लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबिन के मथई, विंग कमांडर संजीबकुमार महला, रावत त्रिभुवनसिंह, राजवेस्ट के जीएम डीके सिंह, निजी शिक्षण संस्थान संघ के जिलाध्यक्ष बालसिंह राठौड़, थार के वीर के रघुवीरसिंह, पुलिस शहीद मगनाराम, बाबूलाल, लालाराम, विश्वेन्द्रसिंह के परिजन, पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पुलिस प्रशासन व टीम थार के वीर की ओर से शहीद परिवारों का सम्मान किया गया।