14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर
पत्रिका अभियान का समर्थन, आर्मी संग्रहालय की पैरवी
Play video

पत्रिका अभियान का समर्थन, आर्मी संग्रहालय की पैरवी

देश की अंतिम सरहद के अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन मुनाबाव पर सोमवार को भारतीय सेना ने 16 दिसम्बर 1971 की याद में शौर्य दिवस मनाया। पाकिस्तान के परबत अली पर फतह की याद में विजय दिवस पर 15वीं बटालियन जम्मू और कश्मीर राइफल्स की ओर से परबत अली ब्रिगेड के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Google source verification

बॉर्डर के मुनाबाव में शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह

राठौड़ ने राजस्थान पत्रिका के चलाए बॉर्डर टूरिज्म अभियान का समर्थन करते हुए राज्य सरकार के समक्ष मुनाबाव में आर्मी संग्रहालय बनाने की पैरवी करने की बात कही। उन्होंने बताया कि वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर बात रखेंगे। साथ ही 1971 युद्ध के नेतृत्वकर्ता ब्रिगेडियर भवानी सिंह की पुत्री दीयाकुमारी जो अभी उपमुख्यमंत्री भी है, उनके माध्यम से मुनाबाव में 1971 युद्ध वॉर मेमोरियल के साथ टूरिज्म विकास की मांग रखेंगे।

5 किमी फ्लैग मार्च निकाला

इस अवसर पर कर्नल ओमप्रकाश दुबे ने फ्लैग मार्च को रवाना किया। विजय दिवस पर मार्च मुनाबाव अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन से शुरू होकर लगभग 5 किमी की दूरी तय निकाला गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, गणमान्य लोगों,केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री आवासीय विद्यालय जैसिंधर स्टेशन के विद्यार्थियों की भागीदारी रही। भारत माता की जय,वंदे मातरम् के साथ देशभक्ति गीतों से देशभक्ति का ज्वार नजर आया। विजय मार्च का समापन सेना और स्थानीय प्रशासन के बीच स्मृति चिह्नों के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़