4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

तूफान ने 15 मिनट में मचाई तबाही

सोमवार अलसुबह चली तेज आंधी से गडरारोड, गिराब में लगे सौर ऊर्जा प्लांट में लगी प्लेटों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में सौर ऊर्जा प्लेट टूट गई। वहीं बिजली के ट्रांसफार्मर धाराशायी हो गए। रावतसर- खलीफा की बावड़ी क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश हुई। ग्रामीण मोतीराम जयपाल के खेत में बने मकान के टिन के पतरे उड़ गए। वही रावतसर के हरचंद सिंह ने बताया कि कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है।

Google source verification

कई जगह पोल टूटने से गांवों की बिजली हुई बंद

गडरारोड उपखण्ड क्षेत्र में रविवार तड़के तीन बजे अचानक आई तेज आंधीसे ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान हुआ हैं। आंधी ने लगभग 15 से 20 मिनट तक कहर बरपाया। सोमवार तड़के बांडासर, खानियानी, खलीफा की बावड़ी, रावतसर, खड़ीन, कलाम नगर, गिराब, गडरारोड के बीच तूफान की वजह से ग्रामीणों और जोधपुर डिस्कॉम को लाखों रुपए के सामान का नुकसान हुआ।

चार सौ विद्युत पोल गिरे

सहायक अभियंता सुरेश कुमार जाटोलिया ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 400 बिजली पोल और 20 से अधिक डीपी गिर गई हैं। ग्रामीण इलाकों काफी पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली आपूर्ति बहाल करने में समय लगेगा। लेकिन 33 केवी की लाइन ठीक करके गडरारोड कस्बे सहित कई जगह दोपहर तक बिजली सुचारू कर दी गई है।