3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

पक्ष-विपक्ष के सदस्यों के बीच हुई नोक-झोंक, हंगामेदार रही बैठक

बाड़मेर जिले की सीमांत पंचायत समिति गडरारोड की साधारण सभा की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में जनप्रतिनि​धियों को इस बार को लेकर नाराजगी जताई कि उनकी मांगों को अ​धिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कई विभाग के अ​धिकारी तो बैठक में आते ही नहीं है। ऐसे में वे अपनी समस्याएं बताएं तो किसे? जनप्रतिनि​धियों ने कार्यवाही को लेकर प्रस्ताव रखने की बात कही।

Google source verification

अ​धिकारियों के नहीं आने पर जनप्रतिनि​धि हुए नाराज

,गडरारोड पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक पंचायत समिति सभागार में शनिवार को प्रधान सलमान खान की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी झंवरलाल, विकास अधिकारी प्रवीणसिंह, तहसीलदार प्रीतम सिंह, उप प्रधान वीरमाराम के आतिथ्य में आयोजित की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा,शिक्षा आदि जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखा, लेकिन पीएचईडी, नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से कोई जवाबदेही नही हो पाई। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त किया।

खंड विकास अधिकारी प्रवीणसिंह ने गत बैठक कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की। नप्रतिनिधियों ने इसे अनुमोदित किया।

इन्होंने रखी अपनी बात

पंचायत समिति सदस्य पूरसिह राठौड़ ने बैठक में लगातार नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर विरोध जताते हुए सबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। सरपंच अशोकसिंह खारची, समुद्र सिंह फोगेरा, रोशनखान खलीफा, रमेश कुमार चेतरोड़ी, शकूरखान बांडासर, मदनसिंह बंधडा, कैलाशदान झनकली, मखनाराम, करीम खां, सखी खान, शंकरसिंह सुंदरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत बंधडा, बांडासर, खुडानी, खारची, फोगेरा, देतानी , गिराब,पाबुसरी सहित कई गांवों में बिजली के वर्षों पुराने झूलते तार सही करने, हाइटेंशन तारों को आबादी क्षेत्र से स्थांतरित करवाने, क्षतिग्रस्त सडक़ों का कार्य शीघ्र करवाने, बिजली, पानी जनसमस्याओं का समाधान करवाने की मांगें रखी। प्रधान सलमानखान ने अधिकारियों से इस पर चर्चा कर सभी की सहमति अनुसार कार्य करने का आश्वासन दिया।