11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी
जाम से जूझ रहा बस्सी, अतिक्रमण और बढ़ते यातायात से रैंग कर चलते है वाहन
Play video

जाम से जूझ रहा बस्सी, अतिक्रमण और बढ़ते यातायात से रैंग कर चलते है वाहन

मुख्य बस स्टैण्ड से तूंगा रोड तक सड़कें संकरी, शादियों के सीजन में हालात और बिगड़ने के आसार बस्सी / दूधली . कस्बे के प्रमुख मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण और यातायात के दबाव ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। बस्सी चक से लेकर मुख्य बस स्टैण्ड और वहां से तूंगा रोड तक दुकानों के […]

Google source verification

मुख्य बस स्टैण्ड से तूंगा रोड तक सड़कें संकरी, शादियों के सीजन में हालात और बिगड़ने के आसार

बस्सी / दूधली . कस्बे के प्रमुख मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण और यातायात के दबाव ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। बस्सी चक से लेकर मुख्य बस स्टैण्ड और वहां से तूंगा रोड तक दुकानों के आगे सड़क पर किए गए अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा हो गया है। इसके चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य बस स्टैण्ड पर शनिवार को बार – बार जाम लग रहा था।

बस्सी शहर से होकर जयपुर-गंगापुर वाया भाड़ोती स्टेट हाइवे गुजरता है। इस मार्ग पर स्थानीय आबादी का यातायात भार तो है ही, साथ ही बाहरी वाहनों का दबाव भी लगातार बना रहता है। सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण होने से वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है और थोड़ी सी भी भीड़ जाम में तब्दील हो जाती है। खासकर मुख्य बस स्टैण्ड क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहती है, जहां दिन में कई बार लंबा जाम लग जाता है।

जाम की मुख्य वजह सड़क के दोनों ओर खड़े थड़ी-ठेले और अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन है। दुकानों के आगे सामान फैलाने से सड़क और सिकुड़ गई है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक रिक्शों की बढ़ती संख्या और अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होता है। इसके अलावा रोड़ी, ईंट और बजरी का परिवहन करने वाले भारी वाहन भी दिनभर इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।

इधर, शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई है। इससे यातायात दबाव और अधिक बढ़ गया है। बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस और नगरपालिका प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में हालात और भी विकट हो सकते हैं। लोगों ने अतिक्रमण हटाने, ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। (कासं )