11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
खेतों में सूख रही फसलों पर मण्डरा रहे हैं बादल
Play video

खेतों में सूख रही फसलों पर मण्डरा रहे हैं बादल

बस्सी. जयपुर ग्रामीण इलाके में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला – बदला नजर आया। किसान खेतों में कहीं पर गेहूं की फसल की कटाई में जुटे हुए हैं तो कहीं पर फसलों को थ्रेसिंग के लिए खेतों में सुखा रखा है तो कहीं पर खलिहानों में रख रखा है। बदलते मौसम के मिजाज के कारण किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए चिंता में जुटे हुए हैं।

अभी तक पचास फीसदी खेतों में गेहूं की कटाई नहीं हुई है। वहीं पिछले दिनों जिन किसानों ने फसलों की कटाई कर ली थी और वह बरसात में भीग गई थी, उसको कई जगह सुखाया जा रहा है ताकि थ्रेसिंग के दौरान गेहूं व चारा खराब नहीं निकले। इधर मौसम विभाग ने 31 मार्च तक मौसम विभाग ने आंधी- बरसात का अलर्ट भी दे रखा है, इससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। कासं

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़