11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
कबड्डी का महाकुंभ शुरू, 87 टीमें मैदान में उतरी
Play video

कबड्डी का महाकुंभ शुरू, 87 टीमें मैदान में उतरी

चिलचिलाती धूप में खिलाड़ियों का जोश बरकरार, 17 अप्रेल तक चलेंगी प्रतियोगिताएं

बस्सी. पंच गौरव योजना के तहत बस्सी शहर के महात्मा गांधी खेल स्टेडियम में बुधवार से कबड्डी का महाकुंभ शुरू हो गया। उपखण्ड स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्सी व तूंगा ब्लॉक की कुल 87 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले ही दिन बालक और बालिकाओं की टीमों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में दमखम दिखाया।

तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। कबड्डी के मुकाबलों में जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ी एड़ी-चोटी का जोर लगाते दिखे। दर्शकों ने भी मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे माहौल खेलमय बना रहा।प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इलाके के सरकारी स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये शिक्षक ही मैचों में रेफरी की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष और सुचारू संचालन सुनिश्चित कर रहे हैं।

विभिन्न आयुवर्ग की टीमें ले रही भाग:::

इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं की 15, 19 और 25 आयुवर्ग की टीमों के साथ-साथ 25 वर्ष से अधिक उम्र के महिला और पुरुषों की अलग-अलग टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। इससे प्रतियोगिता में विविधता के साथ प्रतिस्पर्धा का स्तर भी ऊंचा देखने को मिल रहा है।

शारीरिक शिक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत 13 अप्रेल से ग्रामीण स्तर पर हो चुकी थी। जिन ग्राम पंचायतों में एक से अधिक टीमें थीं, वहां पहले आपसी मुकाबले करवाए गए। इनमें विजेता रही टीमों को अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला है। यह प्रतियोगिता 17 अप्रेल तक चलेगी, जिसके बाद विजेता टीमें जिला स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगी।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

प्रतियोगिता का शुभारम्भ बस्सी तहसीलदार रमेश चन्द मीना एवं बस्सी सीबीईईओ के प्रतिनिधि दिलीप कुमार और तूंगा सीबीईईओ के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल बस्सी के अध्यक्ष जगदीश बढ़िया, भवानी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़