26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत
Play video

एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत

ग्राम पंचायत कुथाड़ा स्थित बांध के पास जयपुर-दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एक लेपर्ड को मृत अवस्था में पड़ा देखा।
Google source verification

– कुथाड़ा के पास हादसे का शिकार हुआ लेपर्ड

कानोता. ग्राम पंचायत कुथाड़ा स्थित बांध के पास जयपुर-दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एक लेपर्ड को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी रामनरेश मीणा व टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के शव को कब्जे में लेकर कानोता नर्सरी पहुंचाया। वहां मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर वर्षा, डॉ. महेश अग्रवाल और डॉ. हितेश गौतमे की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव वन विभाग को सौंपा गया, जिसके बाद नाका परिषद क्षेत्र में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगर पालिका कानोता की प्रशासक मंजू देवी, भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा, पटवारी सुमेर सिंह गुर्जर सहित वन व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

वन अधिकारियों का कहना है कि लेपर्ड की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई प्रतीत होती है। कई दिनों से कुथाड़ापहाड़ियों में लेपर्ड का कुनबा विचरण करता दिखाई दे रहा था। आशंका है कि भोजन-पानी की तलाश में हाईवे पार करते समय वह वाहन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़