11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
मौसम की मार से मण्डी व्यापार प्रभावित
Play video

मौसम की मार से मण्डी व्यापार प्रभावित

– एक दिन में दो करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित

बस्सी. मौसम के बदले मिजाज ने कृषि उपज मंडी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को मौसम खराब रहने की आशंका के चलते मंडी में कारोबार पूरी तरह बंद रहा, जिससे करीब 2 करोड़ रुपए का लेन-देन प्रभावित हुआ। लगातार बाधित हो रहे कारोबार से व्यापारी, किसान और मजदूर सभी वर्गों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समय रबी की फसलों की मंडी में बम्पर आवक हो रही है, लेकिन मंडी नियमित रूप से संचालित नहीं होने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि मंडी सुचारू रूप से चलती तो किसानों को बेहतर भाव मिलने के साथ व्यापारियों को भी लाभ होता।

बार-बार बंदी से बढ़ी चिंता::::

मंडी में पिछले सप्ताह भी मौसम खराब रहने और बारिश की संभावना के चलते कई दिनों तक कारोबार बंद रहा था। इससे पहले मार्च क्लोजिंग के कारण भी व्यापार प्रभावित हुआ था। अब लगातार हो रही इस अनिश्चितता से मंडी से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।

व्यापारियों का कहना है कि मंडी बंद रहने से माल की खरीद-फरोख्त पूरी तरह ठप हो जाती है, जिससे उनकी आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। वहीं किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल पाता।

मजदूरों की रोजी पर असर

मंडी बंद होने का सीधा असर पल्लेदारों और मजदूरों पर भी पड़ रहा है। रोज कमाकर खाने वाले इन मजदूरों को काम नहीं मिलने से उनकी दैनिक आय पर संकट खड़ा हो गया है। लगातार बंदी के चलते उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। (कासं )

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़