26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग पर धरना प्रदर्शन जारी
Play video

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग पर धरना प्रदर्शन जारी

बस्सी. जयपुर जिले के कोटखावदा क्षेत्र में ग्राम पंचायत राड़ोली के जगरामपुरा गांव की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। तहसील कार्यालय के बाहर चल रहे इस धरने में आसपास के गांवों के लोगों की भागीदारी लगातार बनी हुई है। धरना प्रदर्शन में राहौली, […]

Google source verification

बस्सी. जयपुर जिले के कोटखावदा क्षेत्र में ग्राम पंचायत राड़ोली के जगरामपुरा गांव की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। तहसील कार्यालय के बाहर चल रहे इस धरने में आसपास के गांवों के लोगों की भागीदारी लगातार बनी हुई है।

धरना प्रदर्शन में राहौली, जगरामपुरा, नैहनूपुरा और महेशपुरा सहित कई गांवों के दर्जनों ग्रामीण शामिल होकर प्रशासन के खिलाफ रोष जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से हाईवे किनारे स्थित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका आरोप है कि अतिक्रमण के कारण सरकारी जमीन का दुरुपयोग हो रहा है और भविष्य में विकास कार्यों में भी बाधा आ सकती है।

धरने पर बैठे लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जा सके।

धरने के चलते तहसील कार्यालय परिसर में दिनभर हलचल बनी रही। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।