No video available
crime news
दूदू। @ पत्रिका. पुलिस की नाकामयाबी से क्षेत्र के बदमाशों के हौंसले इस कदर बढ़ते जा रहे हैं, कि एक साल में लगातार एक ज्वैलर्स की दुकान को तीसरी बार निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और कीमती नगीनों पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने बीती रात पडासौली गांव में फिर उसी ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया और दुकान का शटर तोड़कर कीमती पुराने सोने-चादी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हर बार ज्वेलर्स द्वारा दूदू थाना पुलिस पर मामला दर्ज करवाया जाता है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली होने से बदमाशों के हौंसले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस संबंध में दुकान मालिक बिरदीचंद प्रजापत ने दूदू थाने में मामला दर्ज कराया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाल कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।