11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
तहसील चौराहे की थड़ियों में आग, समय रहते काबू पाया, बड़ा हादसा टला
Play video

तहसील चौराहे की थड़ियों में आग, समय रहते काबू पाया, बड़ा हादसा टला

चाकसू. कस्बे के तहसील चौराहे पर स्थित थड़ियों में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक भड़क उठी और कुछ ही देर में थड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। घटना स्थल के पास ही स्टेशनरी और कपड़ों की दुकानें स्थित हैं, जो आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं।

एक घंटे तक नहीं पहुंचा प्रशासन

घटना के करीब एक घंटे बाद तक भी मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि यदि समय पर प्रशासन की टीम पहुंचती तो राहत कार्य और बेहतर तरीके से किए जा सकते थे।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए बाजार क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़