24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: लंबी प्रतीक्षा के बाद बड़ी सौगात; 7.36 करोड़ के विकास कार्यों का रास्ता साफ

Bassi RIICO industrial Area : बस्सी रीको इंडस्ट्रीज एरिया में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की समस्या अब खत्म होने की ओर है। करीब 7 करोड़ 36 लाख रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है।

2 min read
Google source verification
Bassi RIICO

Photo: AI-generated

Bassi RIICO industrial Area development : बस्सी ( जयपुर )। रीको इंडस्ट्रीज एरिया में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की समस्या अब खत्म होने की ओर है। करीब 7 करोड़ 36 लाख रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रथम चरण के वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

रीको एसोसिएशन अध्यक्ष बाबूलाल मीणा के लगातार प्रयासों का यह परिणाम माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण बड़े नाले का पुनर्निर्माण है, जो रीको क्षेत्र के बीच से गुजरता है। वर्षों से जर्जर इस नाले की सफाई और नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से उद्योगों को राहत मिलेगी और उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।

सड़क-नाली निर्माण से बदलेगी तस्वीर

क्षेत्र की खराब सड़कों और जर्जर नालियों के कारण आवागमन कठिन हो गया था। अब सभी सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा और उनके दोनों ओर नई नालियां बनाई जाएगी। साथ ही नियमित सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और फैक्ट्रियों के आगे फेरोकवर लगाने से सुरक्षा और सौंदर्य दोनों में सुधार होगा।

पहले चरण में 3.25 करोड़ के कार्य शुरू

पहले चरण में करीब 3.25 करोड़ रुपए के कार्यों के टेंडर पूरे कर वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। शेष कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। लंबे समय से सड़क, नाली और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे उद्यमियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। यह विकास कार्य क्षेत्र के औद्योगिक माहौल को नई दिशा देगा।

टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर जारी हो चुके

रीको में विकास कार्यों के टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं। कार्य शीघ्र शुरू होंगे और क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा।
बाबूलाल मीणा, अध्यक्ष, रीको एसोसिएशन, बस्सी