16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

खेत में पन्द्रह फीट गहराई में अज्ञात धातु के 10 क्विंटल 10 किलो के दो कढ़ाईनुमा मिले पात्र

– ग्रामीणों ने बताए चांदी के पात्र तो पुलिस ने सुनार बुलाकर कराई जांच- पुलिस ने जताई ठगी की आशंका बस्सी @ पत्रिका. थाना इलाके के राजाधौंक निर्वाण यूनिर्वसिटी के पीछे पहाड़ी की तहलटी में दौलतपुरा गांव की सीमा में एक खेत में करीब पन्द्रह फीट की गहराई पर किसी अज्ञात धातु के 10 क्विंटल […]

Google source verification

– ग्रामीणों ने बताए चांदी के पात्र तो पुलिस ने सुनार बुलाकर कराई जांच- पुलिस ने जताई ठगी की आशंका

बस्सी @ पत्रिका. थाना इलाके के राजाधौंक निर्वाण यूनिर्वसिटी के पीछे पहाड़ी की तहलटी में दौलतपुरा गांव की सीमा में एक खेत में करीब पन्द्रह फीट की गहराई पर किसी अज्ञात धातु के 10 क्विंटल 10 किलो वजनी सिल्वर कलर के दो कढ़ाईनुमा पात्र मिलने से आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि ये दोनों भारी वजनी पात्र चांदी के हो सकते हैं, इस पर पुलिस ने बस्सी से सुनार बुला कर उनकी जांच कराई तो वे चांदी के तो नहीं निकले, लेकिन वे अन्य किस धातु हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

शव गडे होने की आशंका से पुलिस बुलाई…

बस्सी थाना पुलिस ने बताय कि दौलतपुरा गांव की सीमा में एक खेत में कुछ ग्वाले बकरियां चरा रहे थे। खेत में खुदी हुई मिट्टी बिखरी पड़ी थी। ग्वालों एवं ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यहां पर किसी की हत्या कर किसी का शव गड़ा हो सकता है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले तो उस स्थान की फावड़े से दो – तीन फीट की खुदाई करवाई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और गहराई से खुदाई कराना शुरू कर दिया। करीब पन्द्रह फीट गहराई पर कढ़ाईनुमासिलवर कलर के कढ़ाईनुमा पात्र निकले। इसके बाद पुलिस इन पात्रों को थाने ले आई, जहां पर सनार बुला कर जांच कराई तो चांदी तो नहीं थी, लेकिन यह भी पता नहीं चला कि ये किस धातु के पात्र है।

पुलिस जता रही है ठगी की आशंका…

थाना प्रभारी आईपीएस अभिजीत पाटिल ने बताया कि ये दोनों पात्र किस धातु के बने हैं, इसकी जांच कराई जाएगी, लेकिन आशंका है कि ठगों ने ये पात्र किसी को जमीन में गड़ाधन बता कर ठगी करने के लिए इन पात्रों को जमीन में गाड़ा होगा। अब पुलिस ठगों का भी पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है। ( कासं / निसं )