बस्सी. जयपुर जिले के जमवारामगढ़ इलाके के लूनेठा,माथासूला, सामरेड खुर्द, सामरेड़ कलां, ठेकला, धीरास, बीलोद व नाड़ा नूरपुर सहित कई गांव में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। बेखौफ खनन माफिया दिन-रात जेसीबी मशीन से अरावली पहाड़ी की को छलनी कर रहे हैं,इससे पर्यावरण और स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
खनन माफिया का सूचना तंत्र इतना मजबूत है कि पुलिस या खनिज विभाग को शिकायत मिलते ही वे मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली हटाकर गायब हो जाते हैं। इलाके में रविवार को लूनेठा गांव की हनुमान डूंगरी, माथासूलाकल्याली डूंगरी और सामरेड कलां क्षेत्र में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां सूचना के बावजूद कार्रवाई से पहले ही माफिया सक्रिय हो गए।
प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल:::: लोगों में रोज ग्रामीणों ने कई बार पुलिस और खनिज विभाग को शिकायत दी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में रोष है। ग्रामीण ने बताया कि अवैध खनन करने वाले माफिया नए केवल पहाड़ियों को ही छजनी नहीं कर रहे हैं बल्कि कई बार तो ट्रैक्टर ट्रॉलियों से के आवागमन से पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर चुके। रविवार को भी खनन के दौरान पाइपलाइन टूट गई जिससे गांव में जलापूर्ति बाधित हो गई।
रात के अंधेरे में चलना चलता है::: ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही अवैध खनन का कारोबार शुरू हो जाता है, जो अल सुबह तक जारी रहता है। जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली की आवाजाही से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है।
इनका कहना है….
शिकायत मिलने पर पहले कार्रवाई की गई थी, अगर फिर दोबारा खनन हो रहा है तो जांच करवा कर जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।
– श्यामलाल कापड़ी, खनिज अभियंता जयपुर।
मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है खनन को लेकर पुलिस व खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएगी। जल्दी कार्यवाही की जाएगी
– ललित मीणा उपखंड अधिकारी जमवारामगढ़।