10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

अनियंत्रित कार सूखे कुए की मुंडेर पर लटकी, बाल- बाल बचे सवार

– जयपुर – आगरा हाइवे का मामला बस्सी @ पत्रिका. जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्सी थाना इलाके में बुधवार सुबह जयपुर की ओर तेजगति में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक सूखे कुएं की मुंडेर पर चढ़ कर कुएं में आधी लटक गई, लेकिन गनीमत यह रही है कि कार […]

Google source verification

– जयपुर – आगरा हाइवे का मामला

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्सी थाना इलाके में बुधवार सुबह जयपुर की ओर तेजगति में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक सूखे कुएं की मुंडेर पर चढ़ कर कुएं में आधी लटक गई, लेकिन गनीमत यह रही है कि कार सूखे कुए में गिरने से बच गई।

यदि कार इस करीब 100 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर जाती तो उसमें सवार सवारियाें की जान जा सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि बस्सी थाना पुलिस ने बताया इस मामले में किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है, लेकिन सूचना मिली थी, जिस पर क्रेन से कार को कुएं की मुंडेर से हटवा दिया।

जानकारी के अनुसार जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौसा – जयपुर लेन पर एक कार तेजगति में जा रही थी। यह कार बस्सी के रीको कट एवं बैनाड़ामोड़ के बीच अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर साइड में सूखे कुएं की मुंडेर से टकरा कर मुंडेर पर चढ़ कर आधा हिस्सा कुए में लट गया। गनीमत यह रही कि कार कएं में गिरने से बच गई। इससे इस कार में सवार सवारियाें में हड़कम्पमच गया। घटनास्थल के पास ही सीमेंट के फरमें बनाने वाले व आसपास खड़े लोगों ने जैसे- तैसे कर सवारियों को कार से बाहर निकाला।

इसके बाद क्रेन मंगवा कर कार को कुएं की मुंडेर से सुरक्षित हटा कर दूर कराया। इसके बाद सवारियों को कार में बिठा कर जयपुर की ओर रवाना किया। हालांकि बस्सी थाना पुलिस ने बताया कि कार चालक ने इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस को कार सवारियों का नाम पता मामलूनहीं चला। (कासं )