14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

क्लिनिक में तोड़फोड़, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाली परेड

– एक आरोपी साइबर क्राइम का भी आरोपी – आरोपियों ने अन्य दुकानदारों को भी धमकाया बस्सी. शहर बीके रीको इंस्ट्रीज एरिया में एक डेंटल क्लीनिक में बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ कर नकदी लूटने व दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार उनकी परेड निकाली । थाना अधिकारी आईपीएस अभिजित पाटील ने […]

Google source verification

– एक आरोपी साइबर क्राइम का भी आरोपी

– आरोपियों ने अन्य दुकानदारों को भी धमकाया

बस्सी. शहर बीके रीको इंस्ट्रीज एरिया में एक डेंटल क्लीनिक में बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ कर नकदी लूटने व दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार उनकी परेड निकाली ।

थाना अधिकारी आईपीएस अभिजित पाटील ने बताया कि पटेल कॉलोनी आगरा रोड बस्सी निवासी डॉ.राजेंद्र कुमार शर्मा का रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कटारिया कंपलेक्स में डेंटल क्लिनिक है। बुधवार देर शाम को क्लीनिक पर नर्सिंग कर्मी राकेश कुमार शर्मा बैठा था। तभी तीन कारों में सवार होकर आए राहुल चौधरी, नीरज मीना व असीम खान के साथ करीब आधा दर्जन अन्य लोगों ने क्लीनिक में घुसकर लाठी और सरियों से क्लीनिक में तोड़फोड़ शुरू कर राकेश पर हमला कर दिया। इस दौरान राकेश किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग छूटा। बाद में बदमाशों ने क्लीनिक में रखे सामान कुर्सी, टेबल, अलमारी, बेंच आदि को तोड़ दिया। साथ ही क्लीनिक में रखी दवाइयां को बाहर फेंक दिया। इस दौरान बदमाश गल्ले में रखे करीब चार हजार रुपए भी निकाल कर ले गए। क्लीनिक में तोड़फोड़ करने के बाद इसी परिसर में स्थित बाकी सभी दुकानदारों को भी धमकाकर उनकी दुकानों के भी शटर डाउन करवा दिए। इस मामले में क्लीनिक संचालक राजेंद्र कुमार शर्मा ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने के मामले में कोई भी अपराधी कितना भी बड़ा हो, उसे बक्शा नहीं जाएगा।अपराधी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।आरोपी राहुल चौधरी के खिलाफ प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों में साइबर क्राइम के कई मामले दर्ज है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे …

थाना अधिकारी ने बताया कि वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ले कर आसपास सहित अन्य स्थानों के करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर वारदात कर भागे बदमाशों की पहचान की। इस पर पुलिस ने रातभर बदमाशों की तलाश कर दामोदरपुरा निवासी राहुल चौधरी व कोटिया की ढाणी झर निवासी नीरज मीणा को गिरफ्तार कर वारदात में काम ली गई दो कार जप्त की है।

पुलिस जुटी कारणों की तलाश में …

थाना अधिकारी ने बताया कि क्लीनिक में तोड़फोड़ व लूटपाट कर दहशत फैलाने और आसपास के दुकानदारों को शटर डाउन करा धमकाने के मामले में आरोपियों से पूछताछ कर कारणों का पता करनी में जुटी हुई है ।

आरोपियों की कराई परेड —

थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल चौधरी और नीरज मीना को गिरफ्तार करने के बाद रीको औद्योगिक क्षेत्र में में आरोपियों की परेड कराई गई , ताकि लोगों में बदमाशों की दहशत खत्म हो सके। इस दौरान बदमाश आज के बाद अपराध नहीं करूंगा बोलते हुए चल रहे थे।