2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
video: जोरदार बारिश, जयपुर में झरने और नदियां बह निकलीं..वीडीओ में देखें
Play video

video: जोरदार बारिश, जयपुर में झरने और नदियां बह निकलीं..वीडीओ में देखें

rajasthan weather बांडी नदी में आया 1 फीट पानी जयपुर ग्रामीण के कई इलाकों में बारिश से किसानों के खिले चेहरे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 8 Jul 2020, 11:50 PM IST

शाहपुरा/राड़ावास. शाहपुरा कस्बा सहित ग्रामीण इलाके में कई जगह बुधवार को दिन में रुकरुक कर हल्की बारिश होती रही। लोगों को गर्मी से निजात मिली। बांडी नदी में 1 फीट पानी बहा। वहीं सामोद स्थित मालेश्वर धाम में पहाड़ी से झरना बह निकला। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को चेहरे खिल उठे। बारिश से सब्जियों और बाजरे की फसल को फायदा होगा। किसान बलराम पलसानिया ने बताया कि बुवाई के लिए अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। एक बारिश और होने के बाद फसल बुवाई हो सकेगी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अधिकांश जगह अभी बुवाई नहीं हुई है। अब बुवाई शुरू होगी।

दोपहर बाद से लगी सावन की झड़ी

राड़ावास. कस्बा सहित क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद jaipur weather झमाझम बारिश होने से इलाके से निकलने वाली बांडी नदी में पानी आया। सावन माह में पहली बार नदी में पानी देखकर लोगों में खुशी छा गई। क्षेत्र के ग्राम धवली व आसपास के गांवों में अच्छी बारिश होने से सामोद पहाड़ से निकलने वाली बांडी नदी में पानी की आवक हुई। इस दौरान बांडी नदी का बहाव क्षेत्र चौमूं-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे से होते हुए हैं। स्टेट हाईवे से गुजर रही बांडी नदी में करीब 1 फीट तक पानी आया। जिससे कुछ समय तक दोपहिया वाहनों का आवागमन थमा रहा। नदी का पानी कालख बांध में जाता है। इधर, बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं मुरझाई फसल को जीवनदान मिलने से किसान खुश नजर आए।


35 एमएम दर्ज बारिश दर्ज

पावटा. क्षेत्र में बुधवार को इस मौसम की पहली जोरदार बारिश हुई। करीब 25 मिनट तक बिजली की गर्जना के तेज बरसात ने चहुंओर तरबतर कर दिया। पावटा वर्षा मापी केन्द्र प्रभारी सुनीलकुमार वाल्मीकि ने बताया कि 35 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग सं 8 के सर्विस लेने में राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण द्वारा नालों की सफाई नहीं करवाने से सर्विस लेन में पानी भर गया, राहगीर वाहन चालक होते रहे। इधर पण्डिपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम ब्रह्मजोडी में पशु पालक रामकरण स्वामी के बाड़े में बंधी गाय पर बिजली गिरने से दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन ने शीघ्र मुआवजा देने की मांग की।