24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
बस्ती मे एंबुलेस का पहिया हुआ चोरी, 15 दिन से तीन पहिये पर खडी है 102 एंबुलेस
Play video

बस्ती मे एंबुलेस का पहिया हुआ चोरी, 15 दिन से तीन पहिये पर खडी है 102 एंबुलेस

अब तीन पहिये पर एंबुलेस शो पीस बनकर बेकाम हो गई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 8 Jun 2018, 10:21 PM IST

बस्ती . यूपी के स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह खुद जिले के प्रभारी हैं। लेकिन यहां स्वास्थ विभाग का हाल शायद पूरे सूबे में सबसे ज्यादा बदहाल है।

हरैया तहसील मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक एंबुलेस कई दिन से महज इसलिये खड़ी है क्यूंकि उस एंबुलेस का एक पहिया किसी ने चोरी कर लिया। अब तीन पहिये पर एंबुलेस शो पीस बनकर बेकाम हो गई है। जिस एंबुलेस को सरकार ने गर्भवती महिलाओं को ले जाने और घर पहुंचाने के लिये जनहित मे भेजा था अब उस एंबुलेस का एक पहिया तक सरकार नही बनवा पा रही।

इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मात्र एक 102 एंबुलेस है जो आज की तारीख मे अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। एंबुलेस चालक का कहना है कि एंबुलेस या पहिया किसी ने चोरी कर लिया और तब से तीन पहिये से यहीं खडी है। ऐसे मे इस सरकारी अस्पताल मे एबुंलेस सेवा पुरी तरह से वेंटीलेटर चल रही है। अगर इस क्षेत्र की किसी गर्भवती महिला तो सरकार की सहायता लेनी पड़ जाये तो वह खून के आंसू रोने पर मजबूर होगी।

बहरहाल इस मामले को लेकर जब हमने अस्पताल के डाक्टर से बात किया तो उन्होने बताया कि पत्र लिखा गया है और जल्द ही पहिया बनवाकर एंबुलेस चलाया जायेगा मगर महिनो बीत जा रहे और पत्र का कोई असर नहीं हुआ।