19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यावर

ब्यावर के हर हिस्से में लगाएंगे पौधे

हरित ब्यावर अभियान का आगाज कल से : विशेषाधिकारी कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण, फेसेलिटी सहित अन्य स्थानों पर रोपे जाएंगे तीस हजार पौधे रोपण किया जाएगा

Google source verification

ब्यावर. शहर में हरित ब्यावर अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान के तहत शहर के शहर के वार्डो, फेसेलिटी व अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के तहत तीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का आगाज शुक्रवार को विशेषाधिकारी कार्यालय में पौधरोपण से किया गया। अभियान सोमवार से विधिवत शुरू होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विविध संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। हरित ब्यावर के तहत शहर की फेसेलिटी, ट्रांसपोर्ट नगर, मुख्य मार्गों पर पौधरोपण किया जाएगा। इसको लेकर विविध संगठनों का सहयोग किया जाएगा। इस आयोजन के विधिवत संचालन को लेकर विशेषाधिकारी, नगर परिषद प्रशासन व शिक्षा विभाग की देखरेख में यह पौधरोपण किया जाएगा।आमजन भी बनें भागीदार

तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में विविध संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सुझाव दिए। इस अवसर पर विशेषाधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर, उपखंड अधिकारी मृदुलसिंह, सभापति नरेश कनौजिया, सहित अन्य ने हरित ब्यावर योजना पर जानकारी दी। अधिक से अधिक लोगों को इसमें भागीदार बनने का अपील की। इस अभियान के तहत विशेषाधिकारी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विशेषाधिकारी व सभापति, अधिशाषी अभियंता सुनिल यादव, सहायक नगर नियोजक कमल सिंह शेखावत, सहायक अभियंता पप्पूसिंह, अंजुमन अंसारी, के.सी. मीणा ने पौधरोपण किया। बैठक में रमेश बंसल, महेन्द्र बोहरा, संजय घीया, ममता गुप्ता, गौरव सक्सेना, कृष्णकांत सिंहल, पुनित टवानी, विजय भूतडा, कैलाश खींचा सहित अन्य ने सुझाव दिए।

इनका कहना है…

हरित ब्यावर अभियान का आगाज किया गया है। इसके तहत शहर में तीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया। इसके तहत ब्यावर में जहां स्थान मिलेगा वहां पर सघन पौधरोपण किया जाएगा। सड़कों को आस-पास आकर्षक पौधे लगाएं जाएंगे।

-मृदुलसिंह, उपखंड अधिकारी, ब्यावर