19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यावर

शोभायात्रा में हुआ शौर्य प्रदर्शन, गेर व बीरबल नृत्य ने लुभाया

-मंगादास जी महाराज की 93 वी पुण्यतिथि पर हुआ आयोजन

Google source verification

ब्यावर. छावनी क्षत्रीय फूल मालियान पंचायत के तत्वावधान में संत शिरोमणि मंगादास जी की 93वीं पुण्यतिथि पर रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान की विविध झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा में श्रद्धालु गैर नृत्य एवं बीरबल नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बडी संख्या में शामिल श्रद्धालु जयघोष करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा छावनी रामदेव मंदिर से शुरु हुई। शोभायात्रा के आगे धर्मध्वज लिए अश्व सवार श्रद्धालु चल रहे थे। इसके पीछे सजी विविध झांकियां मनमोहक लग रही थी। शोभायात्रा छावनी मार्ग, भगत चौराहा सहित शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गायत्री नगर पहुंची। जहां पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, हनुमानजी सहित अन्य झांकियां प्रदर्शित की गई। शोभायात्रा में मारवाड की गेर, बीरबल नृत्य, मारवाड़ की थाली ढोल की प्रस्तुति शामिल रही। वेदांगी ग्रुप की ओर से शौर्य का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। जहां पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंगादास महाराज की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। इसमें गायक कलाकार आकृति मिश्रा व संजय पंचारिया ने विविध भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन अरुणसिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर संरक्षक पोकरसिंह, गोपाल गहलोत, महेन्द्र गहलोत, अध्यक्ष रणजीत सांखला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र टांक, उपाध्यक्ष कपिल टांक, सुरेश दगदी, सचिव चेतन सांखला, मनोजराज तंवर, मोहनलाल सांखला सहित अन्य मौजूद रहे।