31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर
ब्यावर जिले की पुलिस लाइन में मना होली का जश्न, कलक्टर व एसपी के साथ मनाई खुशियां
Play video

ब्यावर जिले की पुलिस लाइन में मना होली का जश्न, कलक्टर व एसपी के साथ मनाई खुशियां

-ब्यावर जिला सृजित होने के बाद पुलिस लाइन में पहली होली, जिला कलक्टर एवं एसपी हुए शामिल, शहर के सभी थानों में भी पुलिस ने मनाई होली  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Bhagwat Dayal Singh

•

Updated: 27 Mar 2024, 9:59 PM IST

ब्यावर जिले की पुलिस लाइन में बुधवार को होली समारोह का आयोजन किया गया। जिला सृजित होने के बाद पुलिस लाइन की पहली होली में पुलिस जवानों ने एक दूसरे के रंग लगाकर व फागण गीतों पर थिरक कर होली का आनन्द लिया। इसमें जिला कलक्टर उत्सव कौशल एवं पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह सहित अन्य अधिकारी व सिपाही मौजूद रहे। होली स्नेह मिलन समारोह में पुलिस कर्मियों ने गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम में जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधिकारियों व जवानों के गुलाल लगाई। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह ने ब्यावर जिले की पुलिस लाइन की पहली होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिले के अधिकांश थाने के थानाधिकारी भी शामिल रहे। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, पुलिस उपअधीक्षक राजेश कसाना, सदर थानाधिकारी गंगाराम, शहर थानाधिकारी नाहरसिंह, साकेत थानाधिकारी सुरेश चौधरी, आनन्दपुर कालू थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई, मसूदा थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह राव सहित अन्य थानों के थानाधिकारी भी मौजूद रहे।

थाने में भी हुए आयोजन

शहर में होली व राम-राम के बाद बादशाह मेला होने से ब्यावर जिला पुलिस लाइन एवं शहर के थानों में बुधवार को होली समारोह का आयोजन किया गया। शहर थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस एवं साकेतनगर थाना पुलिस में पुलिस जवानों ने डीजे पर फागण गीतों पर नृत्य कर एवं एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान साकेत नगर पुलिस थाना के पीछे टेंट लगाए गए। जहां पर थानाधिकारी सुरेश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़