
भदोही. भदोही जिले की गोपीगंज नगर पालिका सीट से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने ज्ञानपुर तहसील में अपना निर्दलीय नामांकन किया है। प्रहलाद दास गुप्ता के परिवार का गोपीगंज पालिका सीट पर 20 वर्षों से कब्जा है, वहीं एक बार फिर इस सीट पर सफलता हासिल करना उनके सामने बड़ी चुनौती है।
चुनाव में उनके खिलाफ भाजपा जे गगन बिहारी गुप्ता, सपा से अनिल जायसवाल व कांग्रेस से माबूद अली चुनावी मैदान में हैं। प्रहलाद दास का कहना है कि, वे नगर में कराए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और बचे हुए विकास कार्यों को कराना उनकी प्राथमिकता में है।
input- महेश जायसवाल