19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत
टल गया 25 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ, भारत सहित सभी देशों को राहत.. सामने आई नई तारीख
Play video

टल गया 25 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ, भारत सहित सभी देशों को राहत.. सामने आई नई तारीख

अमरीका में दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन 7 दिन बाद इसे 31 जुलाई तक के लिए टाल दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने टैरिफ लागू करने की तिथि को 7 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Aug 01, 2025

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने भारत पर 25 फीसदी टैक्स लगाया था, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि अमरीका ने भारत (India) पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को 7 दिन के लिए टाल दिया है। इसे फौरी राहत के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों ने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर नकरात्मक असर पड़ेगा। देश की अर्थव्यवस्था 0.3 फीसदी गिर सकती है। अमरीकी टैरिफ की घोषणा के बाद भारतीय निर्यातकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हैंडीक्राफ्ट, चमड़ा, गारमेंट, रेशम, पीतल और ज्वैलरी कारोबारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है। अमरीकी खरीदारों ने इन्हें ऑर्डर देना बंद कर दिया है या फिर दिए गए ऑर्डर को रोकना शुरू कर दिया है। अमरीकी टैरिफ पर भारत सरकार बयान भी आया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत की मरी अर्थव्यवस्था वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। गोयल ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जल्दी ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उनका मतलब साफ था- भारत किसी के दबाव में नहीं चलेगा। वह दुनिया से बराबरी के आधार पर व्यापार करेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि गोयल ने अपने बयान से दिखाया कि भारत पीछे हटने वाला देश नहीं है, बल्कि मजबूत और आत्मविश्वासी देश है, जो हर बातचीत में सम्मान और बराबरी चाहता है।