26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत

पाकिस्तान पर अमरीका से क्या बात हुई.? पीएम मोदी का संसद में बड़ा खुलासा

ट्रंप का बिना नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि भारत किसी देश के दबाव में सीजफायर नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा अमेरिका के उपराष्ट्रपति का फोन आ रहा था, मैं उनका फोन नहीं उठा पाया। तब मैंने दोबारा से कॉल बैक किया।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jul 29, 2025

संसद में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा में भाग लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश ने भारत से युद्ध रोकने के लिए नहीं कहा था। ट्रंप का बिना नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि भारत किसी देश के दबाव में सीजफायर नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा अमेरिका के उपराष्ट्रपति का फोन आ रहा था, मैं उनका फोन नहीं उठा पाया। तब मैंने दोबारा से कॉल बैक किया। तब उन्होंने बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। तब मेरा उनको जवाब था कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। अगर पाकिस्तान हमला करेगा। हम गोली का जवाब गोले से देंगे। ये सब 9 मई की रात की बात है। 10 मई की सुबह हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया था।