26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल कब जारी करेगा BCCI? देवजीत सैकिया ने तोड़ी चुप्पी

IPL 2026 Full schedule to be announced soon: आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने संकेत दिया है कि बाकी मैचों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 26, 2026

IPL 2026 Full schedule to be announced soon

BCCI सचिव देवजीत सैकिया। (Photo - BCCI)

IPL 2026 Full schedule to be announced soon: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ दो दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक भी पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया जा सका है। पहले कहा जा रहा था कि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखें सामने आने के बाद आईपीएल का पूरा शेड्यूल घोषित किया जाएगा। लेकिन, चुनावों की घोषणा के बाद भी क्रिकेट फैंस शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया अब जाकर अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए बताया है कि बाकी मैचों की घोषणा कब की जाएगी?

सैकिया ने दिया ये बयान

आईपीएल 2026 पहले चरण में सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया था। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि की है कि बोर्ड आने वाले दिनों में बाकी मैचों का शेड्यूल जारी करेगा। सैकिया ने टीओआई को बताया कि हम कुछ ही दिनों में आईपीएल 2026 के बाकी मैचों का शेड्यूल जारी कर देंगे।

उद्घाटन के दिन हो सकती है घोषणा

बीसीसीआई ने 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच खेले जाने वाले मैचों का शेड्यूल जारी किया था। वहीं, बाकी 54 मैचों का शेड्यूल इस हफ्ते के आखिर में जारी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बोर्ड इसकी घोषणा टूर्नामेंट के उद्घाटन के दिन कर सकता है, जब 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

शेड्यूल को अंतिम रूप देने में जुटा बीसीसीआई

दरअसल, शेड्यूल में देरी की मुख्य वजह पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। इन सभी राज्यों में आईपीएल के मैच खेले जाने हैं। अब जब चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है, तो बोर्ड शेड्यूल को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ पाया है।

74 मैच ही खेले जाएंगे आईपीएल 2026 में

बता दें कि आईपीएल 2026 मौजूदा फॉर्मेट के हिसाब से ही खेला जाएगा, जिसमें 65 दिनों के अंदर कुल 74 मैच होंगे। 84 मैचों तक विस्तार करने की जिस योजना पर पहले काफी चर्चा हुई थी, वह इस सीजन में लागू नहीं हो पाई है। अब उम्मीद है कि यह विस्तार 2027 के बाद अगले चक्र में ही हो पाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप

IPL 2026