26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस आदमी की याददाश्त चली गई है… संजीव गोयनका पर बुरी तरह भड़के ललित मोदी, ‘जोकर’ तक कह डाला, जानें पूरा मामला

Lalit Modi Lashes Out at Sanjiv Goenka: ललित मोदी ने संजीव गोयनका की आईपीए की शुरुआत के बारे में समझ पर सवाल उठाया और एक कड़े जवाब में उन्हें जोकर तक कह डाला है। उनकी यह टिप्‍पणी आरसीबी और राजस्‍थान रॉयल्‍स की वैल्‍यू बढ़ने पर गोयनका की पोस्‍ट के बाद आई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 26, 2026

Lalit Modi Lashes Out at Sanjiv Goenka

ललित मोदी और संजीव गोयनका। (फोटो सोर्स: IANS)

Lalit Modi Lashes Out at Sanjiv Goenka: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जनक और लीग के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने संजीव गोयनका पर बुरी तरह से भड़ास निकालते हुए उन्‍हें जोकर तक कह डाला है। ललित की ये तीखी प्रतिक्रिया लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक की ओर से आईपीएल की वैल्यू में आए जबरदस्त उछाल में जय शाह की भूमिका बताने के बाद आई है। ज्ञात हो कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हाल ही में बड़ी डील हुई है। अधिग्रहण में इन दोनों फ्रेंचाइजी की वैल्यू अरबों डॉलर तक पहुंच गई है।

पोस्ट में ललित मोदी का कोई जिक्र नहीं

आदित्य बिड़ला ग्रुप, ब्लैकस्टोन, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और बोल्ट वेंचर्स के एक समूह ने हफ्तों चली बोली के बाद आरसीबी को 1.78 अरब डॉलर में खरीदा है। जबकि, राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका स्थित कल सोमानी के नेतृत्व वाले एक समूह ने 1.63 अरब डॉलर में खरीदा है। इस उछाल का जश्न मनाते हुए संजीव गोयनका ने आईपीएल के ढांचागत विकास खासकर इसके मीडिया राइट्स मॉडल को इसका श्रेय दिया, लेकिन अपनी पोस्ट में ललित मोदी का कोई जिक्र नहीं किया।

संजीव गोयनका ने कही थी ये बात

संजीव गोयनका ने एक्‍स पर अपने ट्वीट में लिखा, '@rajasthanroyals को 2008 में लगभग ₹270 करोड़ में खरीदा गया था, उसे अभी-अभी ₹15,000 करोड़ से ज्‍यादा में बेचा गया है। @RCBTweets, को लगभग ₹485 करोड़ में खरीदा गया था और उसे अब ₹16,600 करोड़ से ज्‍यादा में बेचा गया। दो फ्रेंचाइजी एक ही हफ्त में ₹15,000 करोड़ से ज्‍यादा की।'

उन्होंने आगे लिखा, 'यह वैल्यू आईपीएल के आर्किटेक्चर से बनी है। जिस तरह से ब्रॉडकास्ट और डिजिटल राइट्स को व्यवस्थित किया गया। वह शासन प्रणाली जिसने ब्रांड्स को प्रीमियम स्तर पर निवेश करने का भरोसा दिया। इसका ज्‍यादातर श्रेय @JayShah के विजन को जाता है।'

'सच में इस आदमी याददाश्‍त चली गई है'

यह अनदेखी ललित मोदी को बिल्कुल भी रास नहीं आई है, जिन्होंने 2008 में आईपीएल की परिकल्पना की थी और इसे लॉन्च किया था। उन्‍होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए संजीव गोयनका की समझ पर सवाल उठाया और उन्हें "जोकर" तक कह डाला।

ललित मोदी ने एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा, 'सच में इस आदमी याददाश्‍त चली गई है, इसे यह भी याद नहीं है कि इस मॉडल का आइडिया किसका था? कोई बात नहीं। वह तो बस अपनी ही दुनिया में जीता है। हम सब जानते हैं कि @DrSanjivGoenka एक जोकर है।

काश, आईपीएल फ्रेंचाइजी का मालिक उसका भाई @hvgoenka होता। वह क्रिकेट का सच्चा फैन है। यह जोकर नहीं, जिसे लगता है कि उसका एक ट्वीट इतिहास बदल देगा। इससे तो बस यही साबित होता है कि उसे क्रिकेट की जरा भी जानकारी नहीं है। बस उसका सिर घमंड से फूला हुआ है।

संजीव गोयनका ने अभी तक इस तीखी आलोचना का सार्वजनिक तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें कि आईपीएल 2026 सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है, जिसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।