10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत

भारत से क्यों चिढ़े डोनाल्ड ट्रंप.? सामने आई ये बड़ी वजह

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ व्यापार करने के लिए भारत पर अलग से पेनल्टी लगाने का भी ऐलान किया है। हालांकि, ये पेनल्टी कितनी होगी, इसके बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jul 30, 2025

अमरीका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफा ऐलान कर दिया है.. भारत पर अमरीका ने 25 फीसदी टैरिफ लगाया है. अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही इसका ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से भारत से आयात किए जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा.. डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ व्यापार करने के लिए भारत पर अलग से पेनल्टी लगाने का भी ऐलान किया है। हालांकि, ये पेनल्टी कितनी होगी, इसके बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ”याद रखें, भारत हमारा दोस्त तो है, लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने भारत के साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि भारत के टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं। इसके अलावा, भारत ने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से ही खरीदा है। चीन के साथ-साथ भारत, रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार है, वो भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके- सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए, भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ और रूस के साथ व्यापार के लिए पेनल्टी देनी होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”