3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई
राफेल डील पर कांग्रेस ने पीएम पर बोला हल्ला, देखें वीडियो
Play video

राफेल डील पर कांग्रेस ने पीएम पर बोला हल्ला, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में लड़ाकू विमान राफेल की खरीदी में हुई आर्थिक गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस ने जमकर हल्ला बोला।

Google source verification

भिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में लड़ाकू विमान राफेल की खरीदी में हुई आर्थिक गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस ने जमकर हल्ला बोला। रविवार को सुपेला घड़ी में आयोजित धरना-प्रदर्शन में पीएम मोदी सहित केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कांग्रेस वक्ताओं ने पीएम की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए इस लेन-देन की पूरी प्रक्रिया को सार्वजनिक करने और देश को जवाब देने कहा। सांसद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि लोकसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जब सवाल किया, तो अब तक क्यों नहीं दिया जवाब। भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश की जा रही है। इसमें ४१ हजार करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है।

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, भजन सिंह निरंकारी, जिलाध्यक्ष तुलसी साहू,दुर्ग शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व मेयर नीता लोधी, निर्मला यादव, धर्मेंद्र यादव, सुभद्रा सिंह, पवन चौबे, बृज मोहन सिंह, गफ्फार खान, कोरमा राव, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, अरुण सिंह सिसोदिया, पूर्व पार्षद जॉनिसार अख्तर, राजू शर्मा, प्रवक्ता मनीष जिग्यासी, नीलेश चौबे मौजूद थे।