26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch the video.. सुपेला अंडरब्रिज, तकनीकी खामियां, बड़ी दुर्घटना की आशंका
Play video

Watch the video.. सुपेला अंडरब्रिज, तकनीकी खामियां, बड़ी दुर्घटना की आशंका

भिलाई के सुपेला में नए रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण हुआ है। इससे टाउनशिप की ओर निकलने वाले राहगीर गैरेज रोड से आने वाले वाहनों का शिकार हो सकते हैं। यह तकनीकी खामियां जल्द दूर करने की जरूरत है। यातायात विभाग के डीएसपी सतीश ठाकुर का कहना है कि दो ब्रेकर बनाकर हादसे को कंट्रोल किया जाएगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 17 May 2024, 10:21 PM IST

सुपेला अंडरब्रिज में हम मौजूद हैं, इस वक्त दपहर के 3.30 बज रहे हैं। अंडरब्रिज को यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इसका फायदा स्थानीय नागरिकों को मिलेने लगा है। वाय शेप अंडरब्रिज में बड़ी तकनीकी खामियां नजर आ रही है। सुपेला घड़ी चौक से टाउनशिप की ओर निकलने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-10 की ओर जाना है, तब बड़ी दिक्कत पेश आ रही है। इसकी वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। सेक्टर 1 की ओर जाने वाले वाहन और सेक्टर 6 के लिए यू-टर्न करने वाले वाहन आमने-सामने हो रहे हैं, कई बार वाहन चालक एक दूसरे पर नाराज हो रहे हैं।

80 फीसदी वाहन ले रहे यू-टर्न

टाउनशिप की ओर से हम देख रहे हैं कि घड़ी चौक से टाउनशिप की ओर जाने वाले अंडरब्रिज के रास्ते में वाहनों का रेला लगा हुआ है। अंडरब्रिज से टाउनशिप की ओर निकलने वाले वाहनों में 80 फीसदी वाहन यू-टर्न कर सेक्टर-6 की ओर बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से गैरेज रोड में दुर्ग और रायपुर की ओर से आने वाले कार और बाइक आमने सामने हो रहे हैं। दोपहिया चालकों को कार चालक फटकार भी लगा रहे हैं। असल में सेक्टर 1 से सेक्टर 10 की ओर आने और जाने वाले वाहन से अंडरब्रिज से बाहर आने वाले वाहनों का आमना सामना हो रहा है। यह खतरनाक साबित हो रहा है।

गैरेज रोड से चलने वालों को हो रही दिक्कत

यहां देखने को मिल रहा है कि गैरेज रोड में सीधे निकलने वाले राहगीरों को शुक्रवार को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। घड़ी चौक से टाउनशिप की ओर निकलते ही कार सेक्टर-1 की दिशा में आगे बढ़ रही है। सेक्टर-6 से 10 तक जाने वाले वाहन चालकों को यू-टर्न लेना पड़ रहा है। वे यू-टर्न लेते हैं, तब टाउनशिप के गैरेज रोड में दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनों से उनका आमना सामना हो रहा है। यहां वाहनों का दौडऩा 24 घंटे जारी रहता है। बीएसपी कर्मचारियों, अधिकारियों, व्यापारी और आम लोग गैरेज रोड से 24 घंटे गुजरते ही हैं। https://www.patrika.com/exclusive/watch-the-video-drm-inaugurated-the-supela-underbridge-at-9-45-pm-18699497