भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाएं विभाग ने पहले भी Construction being carried out without permission बिना एनओसी के किए जा रहे कार्य को लेकर चेतावनी दी थी। इसके बाद भी निर्माण कार्य रोका नहीं गया। तब बीएसपी की टीम ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण को ढहा दिया। छुट्टी के दिन करीब सात फीट दीवार भी उठा ली गई थी। लक्ष्मी नगर, सामुदायिक भवन के नाम से निर्माण कार्य किया जा रहा था। नगर सेवाए विभाग ने अप्रैल में भी उक्त अवैध निर्माण को रोका था व पार्षद व ठेकेदार को इसके लिए ताकीत भी किया था। बिना एनओसी के काम करने की इजाजत नगर निगम भी नहीं देता है। इसके बाद भी कार्य जारी थी।
लिखित शिकायत भी किया लोगों ने
बीएसपी ने कार्रवाई जिला व पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बाद किया। इस्पात नगर के रहवासियों ने भी उक्त निर्माण कार्य का विरोध किया था और लिखित शिकायत भी दिया। प्रवर्तन विभाग ने इसके अलावा सोमवार को भिलाई निवास, ग्लोब चौक, सेक्टर-9, सेंट्रल एवेंयू से 3 सौ अवैध बैनर पोस्टर निकाले। इन बैनर पोस्टरों के सड़क पर गिरने से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-preparations-for-the-inauguration-of-the-136-year-old-railway-station-19109586