26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch the video..पानी के लिए महिलाएं भड़की, डबरा पारा में आज से दौड़ेगी टैंकर
Play video

Watch the video..पानी के लिए महिलाएं भड़की, डबरा पारा में आज से दौड़ेगी टैंकर

103 करोड़ की जल आवर्धन योजना के तहत भिलाई 3 में 13 पानी टंकी का निर्मण किया गया है। अब तक सभी टंकी को रिचार्ज तक नहीं किया जा सका है। टंकी के नीचे रहने वाले लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 30 May 2024, 8:43 PM IST

नगर निगम, भिलाई चरोदा के डबरापारा वार्ड से महिलाएं गुरुवार को निगम पहुंची। उनके साथ पार्षद तुलसी ध्रुव भी मौजूद रहे। महिलाओं ने आयुक्त से मिलने उनके कक्ष की ओर गया। तब बताया गया कि आयुक्त नहीं है। तब जल कार्य विभाग पहुंची। वहां जलकार्य के प्रभारी अधिकारी हेमंत साहू नहीं थे। नाराज महिलाएं और पार्षद ने प्रभारी अधिकारी से चर्चा की। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को वार्ड में पानी की आपूर्ति करने के लिए टैंकर की व्यवस्था की जाएगी।

टैंकर में पानी भरने की मांग

पार्षद ने बताया कि घरों में पानी पूरे फोर्स से आए। इसके लिए यहां लंबे समय से तैयार की गई, उच्च स्तरीय पानी टंकी में पानी भरने की मांग की जा रही है। इसको लेकर निगम के अधिकारियों ने पार्षद को आश्वासन दिया था। समय बीतने के बाद जब पानी टंकी से आपूर्ति शुरू नहीं की गई। तब लोग निगम तक पहुंचे।

12 तक व्यवस्था में होगा सुधार

निगम के अधिकारी ने कहा कि 12 तक पानी की आपूर्ति में सुधार कर लिया जाएगा। इस पर पार्षद व लोगों ने कहा कि तब तक मानसून सक्रीय हो जाएगा। इस पर अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार से पहले टैंकर से पानी पहुंचाने का काम शुरू कर रहे हैं। इसके बाद उस दिशा में काम किया जाएगा।

टाउनशिप के अधिकारियों से सीखें

पार्षद ने कहा कि टाउनशिप में दो-दो पानी टंकी ढह गई। इसके बाद वहां के अधिकारियों ने कम समय में ऊपरी मंजिल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था कर दी। असल में वहां के अधिकारियों में काम करने का जुनून है। यहां के अधिकारी केवल आश्वासन देते जा रहे हैं। https://www.patrika.com/bhilai-news/watch-the-video-18720399