17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suicide: भिलाई में 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, फांसी पर झूलते हुए मिली लाश, सदमे में परिवार

Student Suicide: बोर्ड परीक्षा इसी सप्ताह शुरू होने वाला है। इससे पहले ही मौत की खबरें आनी शुरू हो गई है। ताजा मामला दुर्ग से है। 10वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी..

less than 1 minute read
Google source verification
students suicide news

10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी ( Photo - Patrika )

Student Suicide: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले एक 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह अपना एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। इसके बाद देर रात तक बहनों के साथ पढ़ाई भी की, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिला। बेटी की लाश देख मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे से बाहर आ गए।

Student Suicide: बहन के साथ देर रात तक की पढ़ाई

घटना जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर की है। परिजनों के मुताबिक नारायणी सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर पहुंची थी। परिवार का कहना है कि वह अपनी तैयारी को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई थी। बड़ी बहन ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक सभी साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन सुबह मौत की खबर ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

सुबह जब मां उठीं तो उन्होंने नारायणी को फंदे पर लटका देखा। यह देख वह घबरा गईं और जोर से चिल्लाईं। आवाज सुनकर पिता और बहनें भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नाबालिग छात्रा के इस कदम के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।