8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में एबीवीपी का हंगामा, कॉलेज के बाहर रास्ता जाम, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा
Play video

भीलवाड़ा में एबीवीपी का हंगामा, कॉलेज के बाहर रास्ता जाम, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा

- छात्रसंघ अध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में - कॉलेज में अनियमितता और बजट का सही उपयोग नहीं करने का आरोप - पुलिस ने टांगा-टोली करके बख्तरबंद गाड़ी में डाल कोतवाली भेजा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Chandra

•

Updated: 19 Apr 2023, 1:28 PM IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। माणिक्यलाल वर्मा कॉलेज के बाहर मुख्य मार्ग जाम करके प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन पर अनियमितता बरतने और बजट का सही उपयोग नहीं करने का आरोप लगाया रहे थे। हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी लाइन के जाप्ते के साथ वहां पहुंचे।

 

हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को टांगा-टोली करके पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी में डालकर कोतवाली ले जाया गया। जानकारी के अनुसार छात्रसंघ अध्यक्ष धवल शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एमएलवी कॉलेज के बाहर जमा हुए। इस दाैरान छात्र सड़क के बीच बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इससे साबुन मार्ग से लेकर सरस्वती सर्कल तक जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कॉलेज में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष शर्मा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही कार्य को बार-बार रोका जा रहा है। वहीं कॉलेज प्रशासन बजट का भी सही उपयोग नहीं कर रहा है। इसको लेकर कई बार कॉलेज में प्रशासन को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे आक्रोशित छात्र कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर जाकर हंगामा करने लगे। उसके बाद जाम लगा दिया। हंगामें की सूचना पर डीएसपी नरेंद्र दायमा व कोतवाली प्रभारी पुष्पा कासौटिया पुलिस लाइन के जाप्ते के साथ वहां पहुंचे और हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए पुलिस को जद्दोजहद करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले जाने पर बड़ी संख्या में छात्र थाने के बाहर जमा हो गए। वहां भी छात्रों ने हंगामा किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़