
Bhilwara news: भीलवाड़ा राजस्थान पत्रिका के दस रुपए का सिक्का चलन में आए अभियान से गुरुवार को सुभाषनगर छोटी पुलिया के व्यापारी भी जुड़ गए। यहां के व्यापारियों ने कहा कि पत्रिका की पहल सराहनीय है। इससे बाजार में सिक्के आने लगे हैं। यहां के व्यापारियों ने अपने हाथों में पोस्टर लेकर कहा कि वे भी दस के सिक्के ले रहे और ग्राहक को भी दे रहे हैं। इससे सिक्कों का चलन आसानी से हो सकेगा।
आरके कॉलोनी-सुभाषनगर छोटी पुलिया व्यापार संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को दुकानों के बाहर 10 के सिक्के के पोस्टर चस्पा किए। इनमें लिखा कि 10 के सिक्के का लेनदेन किया रहा है। इस दौरान भीलवाड़ा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक से जारी 10 का सिक्का चलन में लाने के लिए राजस्थान पत्रिका की पहल प्रशंसनीय है। आज दस के नोट नहीं मिल रहे हैं, जो आ रहे है, वे कटे-फटे हैं। इस कारण लोगों को लेने में परेशानी आ रही है।
इधर, पत्रिका की पहल से अब बाजार में 10 के सिक्के आने लगे हैं। इस दौरान स्मार्ट मेडिकल के संचालक मनीष शर्मा ने अपने दुकान पर आए ग्राहक से मौके पर 10-10 के सिक्के लेकर दवा दी। शर्मा ने ग्राहक से भी कहा कि वे दुकानदार से भी सिक्के लें ताकि वह चलन में आ सके।
दुकान पर चस्पा पोस्टर
इस दौरान हर दुकानदार ने दुकान के बाहर 10 रुपए के सिक्के चलन में का पोस्टर काउंटर पर लगाए। ई-मित्र संचालक मनीष चेचाणी ने कहा कि उनके यहां पहले से ही 10 के सिक्कों का लेन-देन हो रहा था। अब सब व्यापारियों के साथ लेकर उसे जन जागरण का रूप दिया जाएगा। कुछ वाहन चालकों ने कहा कि यह पहल अच्छी है बाजार में सिक्का का चलन हो सकेगा।
ये व्यापारी थे मौजूद
धर्मेंद्र पारीक, प्रहलाद कुमावत, राधेश्याम चेचाणी, मनीष शर्मा, श्रवण शर्मा अनिल शर्मा, श्याम सुवालका, अमन तुलसियान, कमलेश जेठानी, पूर्व पार्षद मुकेश शास्त्री, सत्यनारायण सुथार, शरद कुमावत, महादेव सुवालका, दिनेश शर्मा, बनवारी शर्मा, कमल सैनी, लोकेश शर्मा, रवि सुखवाल, कृष्ण गोपाल बांगड़, मनीष तंबोली, अमित काबरा आदि व्यापारी उपस्थित थे।