भीलवाड़ा . वात्सल्य श्रृंग संस्थान का सामूहिक विवाह सम्मेलन गुरुवार को आरसी व्यास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सिखवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजमल शर्मा थे। सम्मेलन के दौरान बिंदोली व शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच देशभर के 21 जोड़े हमसफर बने। सम्मेलन में वर-वधुओं सहित आगन्तुकों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी कराई गई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा व वात्सल्य श्रृंग संस्थान अध्यक्ष मोहनलाल पांडिया ने बताया कि विवाह सम्मेलन में देश के तेलंगाना, हैदराबाद, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से जोड़ों ने विवाह रचाया। इसी तरह सिखवाल ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन गुरुवार को हरणी महादेव रोड स्थित ऋषि श्रृंग संस्थान परिसर में हुआ। प्रभारी शिवनारायण ओझा ने बताया कि गुरुवार सुबह 7:15 बजे चित्रकूट धाम से वर-वधू की बिंदोली एवं शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद पानी ग्रहण संस्कार हुआ। सम्मलेन मे 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सुबह 8बजे चित्रकूट धाम से शोभायात्रा एवं बिंदोली निकाली गई। 10 बजे परिग्रहण संस्कार हुआ। 12बजे अथिति सम्मान समारोह शिवनारायण ओझा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्य अथिति नंदकिशोर बिलाल हैदराबाद व बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुजर थे। विशिष्ट अथिति आनंद जोशी, घनश्याम जोशी इंदौर, सुभाष शर्मा, विनोद त्रिपाठी थे। ऑइन सभी का स्वागत मुकेश शर्मा, घनश्याम तिवाड़ी, रामस्वरूप शर्मा, लीला शर्मा, सोनल, सुमित्रा शर्मा, सरिता, अनीता, नीलू ने किया। संचालन सचिव गोविन्द तिवाड़ी ने तथा आभार संस्था अध्यक्ष लादूलाल व्यास ने जताया।
हेलीकॉप्टर से करवाया शहर भ्रमण
तेजमल शर्मा ने बताया कि हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करवाने के बाद विवाह सम्मेलन में सहयोग करने वाले भामाशाहों के परिवार के सदस्यों को शहर भ्रमण करवाया गया। हेलीकॉप्टर ने करीब 10 चक्कर शहर के लगाए। कई परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने पहली बार हेलीकॉप्टर से यात्रा की है।