
माण्डल।
जिले के माण्डल क्षेत्र के धूलखेड़ा गांव के निकट शनिवार दोपहर राज्य सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर के वाहन पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे कुछ ग्रामीणों ने जूतों की माला पहना दी। इस दौरान गुर्जर पास में ही जिंदल सॉ कंपनी के खनन क्षेत्र में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। हालांकि जिस समय वाहन को जूते की माला पहनाई गई उसमें कोई मौजूद नहीं था।
READ: महिला की मौत सौ दिन पूर्व हो गई, जांच करने अब पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम
मुख्य सचेतक गुर्जर दोपहर में धूलखेड़ा के निकट जिंदल सॉ के नए खनन कार्य का लोकापर्ण करने सरकारी वाहन से जा रहे थे। धूलखेड़ा विद्यालय के समीप ग्रामीणों ने उनके वाहन के आगे आकर वाहन को रूकवाया और कम्पनी द्वारा कच्चा नाला निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ देने की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना था कि इससे गांव में गंदा पानी भरने लगा है। ग्रामीणों ने अवैध खनन होने एवं कंपनी द्वारा ग्रामीणों को रोजगार नहीं देने की शिकायत की। गुर्जर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन गुस्साए ग्रामीण नहीं माने एवं तुरन्त मांगे पूरी करने पर अड़ गए। ग्रामीणों को शांत होता नहीं देख गुर्जर गाड़ी वहीं खड़ी कर कार्यक्रम स्थल के लिए पैदल ही निकल गए। बाद में ग्रामीणों ने गुर्जर की खड़ी गाड़ी को जूतों की माला पहना कर विरोध जताया।
Read: स्िफैड श्रमिकों को मिलेगी सरकारी नौकरी
पहले से तय था विरोध करना
ग्रामीणों की तैयारी देख लगा कि मुख्य सचेतक गुर्जर के वहां आने पर गाड़ी को जूते की माला पहनाने की पहले से योजना बना ली गई थी। जूतों की माला पहने से बनी हुई थी एवं गुर्जर के जाते ही लाकर गाड़ी के बोनट के आगे पहना दी गई। फोटो व वीडियोग्राफर भी मौजूद होने से भी ये पूरा घटनाक्रम पूर्व नियोजित लगा।