RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम (Rajasthan Board 10th Result 2026)जारी कर दिया।रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर में खुशी की लहर दौड़ गई। सफल छात्र-छात्राएं जश्न में डूबे नजर आए, लेकिन कुछ जगहों पर असफलता के कारण मायूसी भी देखने को मिली। भीलवाड़ा जिले (Bhilwara)से ऐसी ही दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं—एक प्रेरणा देने वाली, तो दूसरी झकझोर देने वाली।