बनेड़ा।
तालाब किनारे स्थित मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा आधा दर्जन कब्रों के साथ की गई छेड़छाड़ से मुस्लिम समाज में रोष छा गया। इसकी जानकारी गुरुवार सुबह फतिहा पढने गए लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौैके पर पहुंचे तथा कब्रों का मौका मुआयना किया। मुस्लिम समाज द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया।
RAED: हड़ताल का दसवां दिन: मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड
जानकारी के अनुसार तालाब किनारे स्थित मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा आधा दर्जन कब्रों के साथ छेड़छाड़ के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों आक्रोशित हो गए। घटना का पता लगने पर वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाया।
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रजा ए मुस्तफा आम मुस्लिम कमेटी के सदर सरवर बेग ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया।