12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा: ​चोरों ने फिर अक्षय पेटिका को निशाना बनाया, पेटिका तोड़ चुरा ले गए राशि
Play video

भीलवाड़ा: ​चोरों ने फिर अक्षय पेटिका को निशाना बनाया, पेटिका तोड़ चुरा ले गए राशि

किशनगढ़ में चोरों ने बीती रात फिर अक्षय पेटिका को निशाना बनाते हुए उसमें रखी करीब साढ़े तीन हजार रुपए की राशि चुरा ले गए

Google source verification

अमरगढ़।

क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में चोरों ने बीती रात फिर अक्षय पेटिका को निशाना बनाते हुए उसमें रखी करीब साढ़े तीन हजार रुपए की राशि निकाल ले गए। साथ ही पोषाहार कक्ष से गेहूं, दाल, तेल, मिर्च सहित अन्य सामान चुरा ले गए।

 

 RAED: खाड़ी देशों में रोजगार के नाम पर शोषण 

 

जानकारी के अनुसार अल्प बचत के लिए छात्र छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में सहयोग के लिए रखी अक्षय पेटिका को चोरों ने निशाना बनाया। चोर पेटिका तोड़ उसमें करीब साढ़े तीन हजार रुपए निकाल ले गए। साथ ही पोषाहार कक्ष का ताला तोड़ उसमें रखे तीन गेहूं के कट्टे, दाल, तेल, मिर्ची सहित अन्य सामान चुरा ले गए। हालांकि विद्यालय में रखा कंप्यूटर व प्रिंटर सेफ बचा रहा।

 

 READ:दस मिनट में लूट ले गए एटीएम, जीप से रस्सी बांध उखाड़ा एटीएम  

 

सूचना पर शक्करगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।