5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

एनिकट में भरा पानी दिनभर में बार—बार बदलता है रंग

ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं

Google source verification

लाडपुरा।

लाडपुरा चौराहे के समीप नाले पर बने एनिकट में भरा पानी का रंग बार-बार बदल जाता है। जिसे देखकर ग्रामीण आश्चर्यचकित है। विगत तीन चार दिनों से नाले में भरा पानी का रंग सवेरे पीला रहता है। दोपहर बाद हरा काई की तरह हो जाता है। दिनभर धीरे—धीरे रंग परिवर्तन होने को लेकर ग्रामीणों ने चर्चा बनी हुई है।

 

 

READ: दो छात्रों की स्कूल में डंडों से पिटाई, मचा हंगामा

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि नाले में हर वर्ष बरसात का पानी भरा रहता है जिसे मवेशी प्यास बुझाते हैं। नहाने धोने के काम आता है, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पानी के कलर परिवर्तन को लेकर लोगो की अलग अलग राय है। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर शिवराज जाट का कहना है कि ये जल प्रदूषण का एक रूप यूट्रोफिकेशन हे। जब जल में नाइट्रेट और फास्फोरस जैसे तत्वों की अधिकता हो जाती है तब हरे शैवाल या काई अचानक से पूरे जल में तीव्र वृद्धि करते हैं।

 

 

READ: अधिकारियों और नेताओं ने शहर को सुंदर बनाने के लिए उकेरी कल्पनाएं

 

 

इस कारण जल में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जिससे जलीय जीव और पौधे मरने लगते हैं और इनके मरने से जल में जहरीलापन आ जाता है। साथ ही जल में बदबू भी आती है । लाडपुरा सरपंच राजू खटीक ने बताया कि पानी में रंग बदलने की घटना पहली बार सुनी है। दोनों कलर के पानी का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।