12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा
महिला की मौत सौ दिन पूर्व हो गई, जांच करने अब पहुंची चिकित्‍सा विभाग की टीम
Play video

महिला की मौत सौ दिन पूर्व हो गई, जांच करने अब पहुंची चिकित्‍सा विभाग की टीम

जयपुर में बीगोद की महिला की चिकनगुनिया से मौत के तीन माह बाद  मेडिकल विभाग की गांव में जांच व सर्वे करने पहुंची 

Google source verification

बीगोद।

कस्बे में तीन माह पूर्व जिस महिला की चिकनगुनियां से मौत हो गई उसके घर का सर्वे करने शनिवार को चिकित्सा दल पहुंचा। चिकित्सा दल के मृतक महिला के घर पहुंचने पर पता चला की महिला की तीन माह पूर्व ब्लड कैंसर से मौत हो गई थी। स्थानीय चिकित्सालय में भीलवाड़ा चिकित्सा विभाग द्वारा मेहरून पति अब्दुल रहमान के जयपुर एसएमएस अस्पताल में ईलाज के दौरान चिकनगुनियां होने का पता चलने की सूचना मिली और महिला के घर व आस पास सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए।

 

 Read: स्पिनफैड श्रमिकों को मिलेगी सरकारी नौकरी

 

चिकित्सा दल जब महिला के घर पहुंचा तो महिला की मौत जयपुर एसएमएस अस्पताल में गत 4 मई को होने की जानकारी मिली। चिकित्सा दल ने मृतक महिला के ईलाज की रिपोर्ट देखी तो उसमे ब्लड कैंसर से मौत होना मिला। चिकित्सा दल ने आस पास के घरों का सर्वे किया और नालियों में एमेलो दवा का छिड़काव किया गया। महिला की मौत के तीन महीने बाद घर का सर्वे करना किसी के गले नहीं उतर रहा है। चिकित्सा दल के मृतक महिला के घर पहुँचने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।

 

  Read: मंदिर से चुराई घंटियां बेचने आए चोर लोगों के हत्थे चढ़े, फिर जो हुआ

 

इनका कहना है

जयपुर सवाईमान सिंह अस्पताल से बीगोद की महिला भर्ती है जिसको चिकनगुनिया होने पर चिकित्सा दल को घर पर व आस पास सर्वे करने भेजा गया है। डॉ. जगदीश जीनगर, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी, भीलवाड़ा