22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिवाड़ी

तालिबान का उपचार तो बजरंग बली की गद्दा

गाजा में इजरायल एकदम सटीक निशाने लगा रहा है, तिजारा को बनाएंगे सितारा, सौभाग्य कि मिला एक योगी

Google source verification

भिवाड़ी. भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ के नामांकन से पूर्व तिजारा में हुई जनसभा को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। यूपी सीएम ने इस मौके पर कहा कि राजस्थान हमारे लिए पुण्य धरती है। देश की भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम वाली धरती है। हर भारतीय को राजस्थान की परपंरा और इतिहास पर गौरव अनुभव होता है। अलवर से हमारा नजदीक का रिश्ता है। योगीराज बाबा भर्तृहरि ने यहां साधना कर सिद्धि प्राप्त की। मान्यता है कि वे अभी भी यहां दर्शन देते हैं। हमारी परंपरा ने इस विरासत को सम्मान दिया है। प्रदेश की गौरवशाली परपंरा को कांग्रेस कलंकित करने में कसर नहीं छोड़ रही। कांग्रेस देश के अंदर समस्या का नाम बन चुका है। देश की कठिन समस्याओं का समाधान पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। वे सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। देश आजाद होने के बाद सरदार वल्लभ भाई ने एकीकारण किया, वे सफल हुए, लेकिन कांग्रेस ने कश्मीर की समस्या दे दी। धारा 370 का समाधान पीएम और गृहमंत्री अमित शाह ने किया। वल्लभ भाई ने सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया, लेकिन कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का समाधान होने देना नहीं चाहती थी। लेकिन मोदी-योगी आए अयोध्या समस्या का समाधान हो गया। डबल इंजन सरकार का मतलब समस्या का समाधान है। जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है वहां सुरक्षा है, समृद्धि है, विकास है, बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके को मिलता है।
2014 में मोदी देश के पीएम बने, तब उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार सबका विकास सबका साथ के साथ काम करेगी, उसी अनुरूप योजनाएं बनाईं। जो कहा वह करके दिखा दिया। गरीबों के जनधन खाते, आवास, शौचालय, उज्जवला, बिजली, नौजवानों को रोजगार, महिला कल्याण की योजनाएं लागू हुई हैं।
मैं पूछना चाहता हूं अशोक गहलोत से कि यूपी में डबल इंजन सरकार है, पौने तीन करोड़ शौचालय और 55 लाख आवास दिए हैं। पौने दो करोड़ को उज्जवला कनेक्शन दिए हैं। दस करोड़ लोगों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दे रखा है। हर घर नल योजना 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य में प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं। डेढ करोड़ परिवारों को पानी कनेक्शन दे दिए हैं लेकिन राजस्थान कहां है, यहां का पैसा, यहां के युवाओं की मेहनत, पुरुषार्थ का लाभ नहीं मिल रहा है, तुष्टिकरण का खेल कब तक चलेगा। गोतस्करों को महिमा मंडित करते हैं, दूसरी तरफ संतों के आश्रम पर बुलडोजर चलाते हैं, यह कैसे स्वीकार होगा। यहां संतों की हत्या होती है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, व्यापारी की संपत्ति पर कोई भी गुंडा आकर कब्जा कर लेता है। यूपी में किसी गुंडे की हिम्मत नहीं कि किसी बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करे, किसी व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा कर सके। अगर कोई कब्जा करेगा तो पीछे से बुलडोजर रौंदकर ठीक कर देगा। किसी संत की तरफ टेढ़ी नजर से गुंडे नहीं देख सकते। बेटी की सुरक्षा और संत का सम्मान है। यहां गोरक्षा के नाम पर सरकार विफल क्योंकि गोमाता के प्रति निष्ठा नहीं थी। यहां लंपी बीमारी से भारी नुकसान हुआ। यहां तो गोतस्करों को बढ़ाने वाली सरकार है। राजस्थान में हिंदू विरोधी सरकार है। कन्हैया लाल का गला रेत दिया, यूपी में कोई घटना को अंजाम देता तो क्या होता सब जानते हैं। यहां रीढ़ विहीन सरकार है। यहां कांग्रेस ने जो प्रत्याशी बनाकर भेजा है वह अपने बारे में बड़ी उपमा लगाता है। तालिबान का उपचार तो बजरंग बली की गद्दा ही है। गाजा में इजरायल तालिबानी मानसिकता को कैसे कुचल रहा है। एकदम सटीक निशाना मार मारकर, अराजकता, गुंडागदी, आतंकवाद सभ्य समाज के लिए कलंक है। लेकिन आतंकवाद के साथ वोट बैंक की राजनीति जुड़ जाती है, एक गरीब, व्यापारी, महिला उसकी चपेट में आता है। आज नए भारत का नेतृत्व मोदी कर रहे हैं। देश विकास की नित ऊंचाई छू रहा है। मोदी सरकार ने नौ साल में एम्स की संख्या छह से बढक़र 22 और 74 नए एयरपोर्ट बना दिए। मोदी एक संत है 142 करोड़ की आबादी ही उनका परिवार, तिजारा का भी सौभाग्य कि बाबा बालकनाथ भी एक योगी के रूप में पूरे तिजारा को अपना परिवार मानकर यहां आए हैं। उनका अपना परिवार नहीं, कोई नातेदारी रिश्तेदारी नहीं, एक ही रिश्ता है, किसी माता-पिता, बहन को कोई कष्ट नहीं हो। युवा को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े, अन्नदाता किसान को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़े, यही उनका उद्देश्य है। तिजारा को मिलकर सितारा बनाएंगे। तिजारा को विकास के लिए मोहताज नहीं होना पड़ेगा। हमें मिलकर ऐसा राजस्थान बनाना होगा जिसमें अराजकता नहीं रामराज्य की कल्पना साकार होगी। गोमाता की सुरक्षा की जिम्मेदारी हो, हमारी बहन मां स्कूल बाजार खेत खलिहान में उनकी ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सके। एक ऐसा राजस्थान जो भ्रष्टाचार में नंबर एक नहीं बल्कि समृद्धि में हो। बेटियों की सुरक्षा में नंबर एक, पिछड़ेपन के कारण नहीं समृद्धि में नंबर एक लाना होगा। बुलडोजर यूपी का वही प्रतीक है। दुष्टों के लिए उपचार और विकास के लिए एक रास्ता बनाने का माध्यम है। हम सज्जनों का संरक्षण, उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास और दुष्टों के साथ उतनी ही सख्ती करेंगे। अति आत्मविश्वास घातक होता है। चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने का कार्य करना होगा। कार्यकर्ता, संगठन और सामाजिक संगठनों को जुडऩा होगा, एक बार फिर से तालिबानी मानसिकता परास्त होगी। रामराज्य की स्थापना होगी। अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में 500 वर्षों के बाद विराजमान होंगे। क्या कांग्रेस रहती तो अयोध्या की समस्या हल होती। कांग्रेस से उम्मीद नहीं कर सकते, ये तो मुआवजा देने में भी भेदभाव करते हैं, कन्हैया लाल के परिवार को पांच लाख और गोतस्कारों को 30 लाख, जयपुर में बाइक भिडंत में 50 लाख का मुआवजा, ये भेदभाव क्यों, ये पैसा किसी सीएम सरकार का नहीं होता। हमने विकास सभी का किया, तुष्टीकरण किसी का नहीं किया। गहलोत तुष्टीकरण की पराकाष्टा पर पहुंच चुके हैं। अब आपकी उम्र इसकी गवाहीं नहीं देती है। अब आपको आराम करना चाहिए। परिवर्तन का वाहक बनने में भाजपा का सहयोग करना चाहिए। उम्र बढऩे के साथ व्यक्ति को धार्मिक कार्यक्रम में रुचि लेनी चाहिए। क्योंकि इस लोक का नहीं जन्म जन्मांतर की भरपाई करनी होती है। अन्याय भेदभाव समाप्त होने का समय आ गया है। राजस्थान में रामराज्य का कमल खिलाना होगा। यूपी बीमारू राज्य की श्रेणी से उभर चुका है। पर्व त्योहारों पर अराजकता होती थी, गुंडागर्दी चरम पर थी। आज देखिए क्या स्थिति है यूपी की। कोई दंगा नहीं होता।
—-
तिजारा नंबर एक पर है
इस मौके पर प्रत्याशी बाबा बालकनाथ ने कहा कि तिजारा विधानसभा सभी तरह से पहले नंबर पर है। पहली तारीख, पहला नामांकन और सीएम योगी का पहला आगमन है। पूरे राजस्थान में भाजपा की जीत का झंडा लहराएगा। कांग्रेस सरकार के बारे में बात करने से हमारा मुंह खराब हो जाता है। किसानों से झूठ बोलकर सरकार बनाई। राजस्थान की जनता, नमक, मिर्च, तेल में नहीं बिकेगी। इस सरकर ने नौजवानों को बेरोजगारी के नाम पर लालच दिया, बेरोजगारों का पेपर बेचकर खा गए। महिला उत्पीडऩ में सरकार नंबर एक पर है। तुष्टिकरण की राजनीति ने सारी हदें पार की हैं। सीएम हाउस ने फतवा हाउस की तरह काम किया, हमारे धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई गई। राजगढ़ में भगवान शिव का 300 साल पुराना मंदिर तोड़ दिया। स्वागत भाषण पूर्व सभापति संदीप दायमा ने दिया।