26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
भोपाल में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, सीएम मोहन यादव से की मुलाकात
Play video

भोपाल में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, सीएम मोहन यादव से की मुलाकात

सोमवार को कपिल शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम मोहन और कपिल शर्मा ने सीएम हाउस में एक-दूसरे से करीब आधे घंटे तक बातचीत की।
Google source verification

Kapil Sharma met CM Mohan Yadav : कपिल शर्मा दुनिया भर में अपनी शानदार कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। इनके चाहने वालों की लिस्ट में लाखों देसी से लेकर विदेशी फैंस शामिल हैं। इस समय ‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैं। सोमवार को कपिल शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) से मुलाकात की। सीएम मोहन और कपिल शर्मा ने सीएम हाउस में एक-दूसरे से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इस खास मुलाकात का वीडियो सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।

कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा कुछ दिनों तक भोपाल की खूबसूरती का मजा लेंगे। जानकारी के मुताबिक, कॉमेडियन किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले मे भोपाल आए हुए हैं। सीएम मोहन से मुलाकात के समय एमपी की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कपिल ने कहा कि, ‘ न सिर्फ भोपाल खूबसूरत शहर है बल्कि, पूरे मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। यहां फिल्म शूटिंग के लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्टार पर बहुत अनुकूल माहौल है।’